Search

रांची नगर निगम में सेवानिवृत्त कर्मचारी गौरव दिवस का आयोजन

Ranchi : रांची नगर निगम द्वारा आज 16 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में सेवानिवृत्त कर्मचारी गौरव दिवस का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम निगम के प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हुए.

 

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने इस पहल के लिए प्रशासक का धन्यवाद किया और अपने लंबे अनुभव साझा किए. उन्होंने शहर के विकास से जुड़े सुझाव दिए और पेंशन से संबंधित आ रही समस्याओं की जानकारी भी दी.

 

इस मौके पर प्रशासक सुशांत गौरव ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अनुभव निगम के लिए बहुत मूल्यवान है. उनके सुझावों से भविष्य की योजनाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है. उन्होंने पेंशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिलाया.

 

प्रशासक ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से यह भी अपील की कि यदि उन्हें निगम की जमीन, भवन या अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जे की जानकारी हो, तो निगम को जरूर बताएं, ताकि राजस्व बढ़ाया जा सके और नागरिक सुविधाओं को बेहतर किया जा सके.

 

कार्यक्रम में उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक, कार्यालय अधीक्षक सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//