Search

 
 
 

अतिक्रमण के खिलाफ रांची नगर निगम की कार्रवाई, 15 अस्थायी ढांचाओं को हटाया

Ranchi News: रांची नगर निगम ने शहर के भीतर विभिन्न सड़कों, फुटपाथों, सरकारी भूमि एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है. शनिवार को निगम की इंफोर्समेंट टीम ने रांची वूमेंस कॉलेज, साइंस ब्लॉक मार्ग, परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक एवं वार्ड संख्या-06 के बांधगाड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया.
 
अतिक्रमण के खिलाफ रांची नगर निगम की कार्रवाई

Ranchi News: रांची नगर निगम ने शहर के भीतर विभिन्न सड़कों, फुटपाथों, सरकारी भूमि एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है. शनिवार को निगम की इंफोर्समेंट टीम ने रांची वूमेंस कॉलेज, साइंस ब्लॉक मार्ग, परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक एवं वार्ड संख्या-06 के बांधगाड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया. जहां से अनावश्यक अतिक्रमण को हटाया गया. 

 

इसे भी पढ़ें:


सड़क एवं फुटपाथों पर दुकान लगाने से यातायात पर दबाव बढ़ जाता है. जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान वूमेंस कॉलेज एवं साइंस ब्लॉक मार्ग में अभियान चलाकर कुल 15 अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया. 


कार्रवाई के दौरान चार काउंटर, दो टीन की दुकानें एवं अन्य सामग्री जब्त की गई. इसके अलावा अल्बर्ट एक्का चौक के निकट शास्त्री मार्केट में दुकानों के आगे सड़क/सार्वजनिक स्थान पर बनाए गए दो बड़े काउंटरों को ध्वस्त कर जब्त किया गया. वहीं वार्ड संख्या 6 के बांधगाड़ी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर चिन्हित दो स्थायी दुकानों तथा एक मकान के छज्जे को हटाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही