Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध बैनर-पोस्टर पर रांची नगर निगम की कार्रवाई, 7,47,224 रुपये का लगाया जुर्माना

अवैध पोस्टर, विज्ञापन पट्टो और फ्लैक्स पर नगर निगम ने सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. शुक्रवार को नगर निगम के अंतर्गत आने वाले इलाकों में पोस्टर और विज्ञापन को लेकर जांच पड़ताल तेज कर दी है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : अवैध पोस्टर, विज्ञापन पट्टो और फ्लैक्स पर नगर निगम ने सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. शुक्रवार को नगर निगम के अंतर्गत आने वाले इलाकों में पोस्टर और विज्ञापन को लेकर जांच पड़ताल तेज कर दी है. इस दौरान चर्च कॉम्प्लेक्स से लेकर डोरंडा तक सघन जांच की गई. जिसमें दर्जनों दुकानदारों  के अवैध तरीके से दीवारों पर पोस्टर साटे हुए पाए गए.
 

इन पर किया गया जुर्माना

The Studs Bar & Grill, मेन रोड, सुजाता चौक पर 1,35,340 रूपये का फाइन

Puma (Nitro), मेन रोड, रांची पर 3,51,884 रूपये का फाइन

Acer Exclusive Store, Rospa Tower पर 1,35,000 रूपये का फाइन

पेट पूजा, मिनी रेस्टोरेंट पर 25,000 रूपये का फाइन

A.A Hotel Kings Place पर 25,000 रुपये का फाइन

RISE Institute पर 25,000 रुपये का फाइन

OMEGA home tutors पर 25,000 रुपये का फाइन

Shave cave, डोरंडा पर 25,000 रुपए का फाइन

 

नगर निगम ने कहा कि अवैध विज्ञापनों, बैनर, पोस्टर एवं फ्लेक्स के माध्यम से किए जा रहे अनधिकृत प्रचार-प्रसार के विरुद्ध झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के प्रावधानों के अनुरूप सख्त कार्रवाई की जा रही है.

 

प्रशासक ने इस अभियान को अधिक प्रभावी एवं तीव्र गति से संचालित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि नगर क्षेत्र को अवैध विज्ञापनों से मुक्त किया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही