Search

 
 
 

चडरी तालाब के आसपास चला रांची नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान

Ranchi: रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने आज चडरी तालाब के बाउंड्री वॉल और उसके आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया. यह कार्रवाई निगम प्रशासन के निर्देश पर की गई.
 

Ranchi: रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने आज चडरी तालाब के बाउंड्री वॉल और उसके आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया. यह कार्रवाई निगम प्रशासन के निर्देश पर की गई.


अभियान के दौरान तालाब की बाउंड्री वॉल पर और उसके आसपास किए गए सभी अस्थायी निर्माण, झोपड़ियां, टीन शेड, दुकानें और अन्य अतिक्रमणों को तोड़कर हटा दिया गया. निगम की टीम ने मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर पूरी सफाई करवाई, ताकि तालाब का मूल स्वरूप सुरक्षित रह सके.

Uploaded Image

निगम अधिकारियों ने बताया कि चडरी तालाब शहर के प्रमुख तालाबों में से एक है, इसलिए इसके सौंदर्यीकरण और सफाई में किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में अगर दोबारा तालाब क्षेत्र में अतिक्रमण किया गया, तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही