Search

 
 
 

रांची नगर निगम की मानवीय पहल: जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण व आश्रय गृह का शुभारंभ

शहर में बढ़ती ठंड को देखते हुए रांची नगर निगम ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए मानवीय कदम उठाया है.
 

Ranchi : शहर में बढ़ती ठंड को देखते हुए रांची नगर निगम ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए मानवीय कदम उठाया है. राज्य सरकार के निर्देश पर 03 जनवरी 2026 को नगर निगम के प्रशासक ने हरमू रोड स्थित शनि मंदिर और पहाड़ी मंदिर के आसपास रहने वाले जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया.

Uploaded Image

कंबल पाकर लोगों को ठंड से राहत मिली और उनके चेहरों पर खुशी दिखी. इस दौरान प्रशासक ने कहा कि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति असहाय न रहे, यही सरकार और नगर निगम का उद्देश्य है. जरूरतमंदों को ठंड से बचाने का यह काम आगे भी लगातार जारी रहेगा.


आईटीआई बस स्टैंड में नए आश्रय गृह की शुरुआत

इसी क्रम में आईटीआई बस स्टैंड परिसर में जरूरतमंदों के लिए नए आश्रय गृह का शुभारंभ किया गया. पुराने आश्रय गृह को नए भवन में स्थानांतरित किया गया है. इस आश्रय गृह में 20 बेड की सुविधा उपलब्ध है.

 

प्रशासक ने आश्रय गृह का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां साफ-सफाई, गर्म बिस्तर, पीने का पानी, शौचालय और सुरक्षा जैसी सभी जरूरी सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध रहें.

 

रांची नगर निगम की यह पहल ठंड से राहत देने के साथ-साथ यह संदेश भी देती है कि शहर का प्रशासन हर जरूरतमंद के साथ खड़ा है. सर्द रातों में यह प्रयास लोगों के लिए राहत और भरोसे की गर्माहट बनकर सामने आया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही