Search

 
 
 

रांची नगर निगम की योजना, 244 नयी बसें चलेंगी रांची में, क्या यह मुमकिन है?

लोगों का कहना है कि 244 बसें लाने की योजना तो बन रही है, लेकिन क्या रांची शहर की सड़कों पर एक साथ इतनी बसें चल पाना मुमकिन है?
 

 Ranchi :  रांची नगर निगम शहर में लोगों को बेहतर सफर की सुविधा देने के लिए अब 244 नयी बसें चलाने की तैयारी में है.  इसे लेकर निगम ने टेंडर जारी कर दिया है  उसे नगर विकास विभाग को भेज दिया गया है.   

 

 इस समय रांची में लगभग 20-25 सिटी बसें चल रही हैं. 

 

 इस समय रांची में लगभग 20-25 सिटी बसें चल रही हैं. इनमें से कुछ बसें सिर्फ महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं, जिन्हें पिंक बस कहा जाता है. कई सालों से निगम कोशिश कर रहा है कि शहर में बसों की संख्या बढ़ाई जाये, लेकिन कोई भी एजेंसी अब तक इस काम को आगे ले जाने को तैयार नहीं हो रही है. 

 

 लोगों का कहना है कि 244 बसें लाने की योजना तो बन रही है, लेकिन क्या रांची शहर की सड़कों पर एक साथ इतनी बसें चल पाना मुमकिन है? क्या शहर में इतने सारे बस स्टॉप मौजूद हैं? क्या बसों को आराम से चलाने के लिए सड़कें चौड़ी और खाली हैं?  क्या इन बसों के लिए कोई टाइमिंग प्लान और रूट मैनेजमेंट तैयार है?

 

अतिक्रमण बनी सबसे बड़ी परेशानी

 

रांची शहर की एक बड़ी समस्या है सड़क किनारे अतिक्रमण, हर गली, हर सड़क पर ठेले, दुकानों और अवैध पार्किंग की भरमार है. इससे रास्ते पहले से ही तंग हो गये हैं.  कई जगहों में बाइक को भी निकलने में मुश्किल होती है, ऐसे में अगर एक साथ सैकड़ों बसें उतार दी गयी तो शहर में जाम और बदहाली तय मानी जा रही है.

 

अगर बिना पूरी तैयारी के 244 बसें सड़कों पर उतार दी गयी, तो इससे फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है.ना सिर्फ जाम बढ़ेगा, बल्कि बसें भी समय से नहीं चल पायेंगी और जनता को कोई खास राहत नहीं मिलेगी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही