Search

 
 
 

रांची: हत्या का आरोपी व छिनतई करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या का आरोपी और महिला से छिनतई करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गये हैं. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने नारकोपी थाना क्षेत्र में सोमनाथ उरांव की हत्या में
 

Ranchi: हत्या का आरोपी और महिला से छिनतई करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गये हैं. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने नारकोपी थाना क्षेत्र में सोमनाथ उरांव की हत्या में शामिल झरिया उरांव को गिरफ्तार किया है.


जबकि लोअर बाजार थाना क्षेत्र के बहुबाजार में महिला से 40 हजार रुपया की छिनतई करने वाला युवक यश नायक गिरफ्तार हुआ है. एसएसपी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  बताया कि  दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया था. पुलिस की टीम ने दोनों अलग-अलग मामले में कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही