Search

 
 
 

रांची नगर निगम को मिला नया आयुक्त, सुशांत गौरव ने संभाला पदभार

रांची नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त व आईएएस अधिकारी सुशांत गौरव ने आज पदभार ग्रहण किया.
 

Ranchi :  रांची नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त व आईएएस अधिकारी सुशांत गौरव ने आज शुक्रवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान प्रशासक संदीप सिंह ने उन्हें नगर आयुक्त का कार्यभार सौंपा और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने उम्मीद जताई कि सुशांत गौरव के नेतृत्व में नगर निगम का कामकाज और अधिक गति और पारदर्शिता से आगे बढ़ेगा.

 

 

पदभार ग्रहण समारोह में ये रहे मौजूद

पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. इसमें अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार व गौतम प्रसाद साहू, मुख्य अभियंता प्रवीण जयंत भेंगरा, नगर निवेशक, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, सभी सहायक प्रशासक, कार्यपालक अभियंता, अधीक्षण अभियंता और कार्यालय अधीक्षक सहित कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे. 

 

 

अधिकारियों और कर्मचारियों से किया परिचय प्राप्त

नये नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और कहा कि रांची शहर के समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़क मरम्मत, ट्रैफिक प्रबंधन और डिजिटल सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में निगम पूरी सक्रियता से काम करेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही