Search

 
 
 

Ranchi  News:  108 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ ने राज्यपाल से की मुलाकात ,सम्मान फाउंडेशन कंपनी की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Ranchi News :संघ ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर सम्मान फाउंडेशन कंपनी की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग किए. संघ ने राज्यपाल को अवगत कराया कि फरवरी 2025 से अब तक कर्मचारियों के वेतन में कटौती की गई है.
 
राज्यपाल संतोष गंगवार
  • राज्यभर में  करीब 170 एम्बुलेंस लंबे समय से खराब

Ranchi News : झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात किए. राज्यभर में कार्यरत 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं,श्रमिक अधिकारों के हनन, वेतन भुगतान में अनियमितता एवं एम्बुलेंस सेवा के संचालन में बरती जा रही लापरवाही से अवगत कराया गया.

 

 

संघ ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर सम्मान फाउंडेशन कंपनी की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग किए. संघ ने राज्यपाल को अवगत कराया कि फरवरी 2025 से अब तक कर्मचारियों के वेतन में कटौती की गई है.

 

ईपीएफ एवं ईएसआई में अनियमितताओं और मनमानी की गई है. राज्यभर में लगभग 150 से 170 एम्बुलेंस लंबे समय से खराब पड़ी हैं, इसके वजह से 600 से 680 कर्मचारी ड्यूटी से वंचित हैं. संघ ने बताया कि अगस्त, सितंबर एवं अक्टूबर 2026 का वेतन भी नही मिला है.

 

कंपनी द्वारा वेतन भुगतान के नाम पर प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की जाए. खराब एम्बुलेंस के संचालन के नाम पर सरकारी भुगतान प्राप्त करने से संबंधित मामलों की जांच की मांग भी उठाई गई.संघ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग 25 मई 2026 को सम्मान फाउंडेशन कंपनी का अनुबंध रद्द कर दिया था. बावजूद इसके कंपनी से अब तक एम्बुलेंस सेवा का संचालन कराया जा रहा है,

 

 ड्यूटी से वंचित कर्मचारियों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत काम पर लगाया जाए

 

संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से आग्रह किया कि कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए, बकाया वेतन एवं अन्य देय राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, वंचित कर्मचारियों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत काम पर लगाया जाए, कंपनी की कार्यप्रणाली एवं वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई.

 

इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि 108 एम्बुलेंस कर्मचारी दिन-रात जनता को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराते हैं. इसके बावजूद कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलता है. संघ कर्मचारियों को न्याय दिलाने एवं उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित कराने के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगा .

 

इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी, धनबाद जिला सचिव रविंद्र कुमार शर्मा, एम्बुलेंस कर्मचारी संघ/भारतीय मजदूर संघ के प्रभारी सह प्रदेश मंत्री रमाशंकर प्रसाद, रांची जिला मंत्री सुबोध कुमार यादव एवं विकास तिवारी उपस्थित रहे .

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही