Search

 
 
 

Ranchi News: 11 हजार सहायक आचार्यों को 9 महीने से वेतन नहीं, बोले अधीक्षक - डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होते ही मिलेगा

Ranchi: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षणिक संघ के सचिव मैनेजर सिंह ने बताया कि 11 हजार सहायक आचार्यों का नौ महीने से वेतन भुगतान नहीं हुआ है. इसकी वजह से शिक्षकों के हालात खराब होने लगे हैं.
 

Ranchi: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षणिक संघ के सचिव मैनेजर सिंह ने बताया कि 11 हजार सहायक आचार्यों का नौ महीने से वेतन भुगतान नहीं हुआ है. इसकी वजह से शिक्षकों के हालात खराब होने लगे हैं. सहायक आचार्यों ने बैंक से डीडी बनाकर जिला शिक्षा अधिक्षक कार्यालय में जमा भी कर दिए गए हैं. बावजूद इसके वेतन भुगतान नहीं हो पाया है. जमा किए गए डीडी भी शिक्षकों के पास वापस आने लगा है. इसकी शिकायत सीएम,सीएस और सेक्रेटरी को भी आवेदन देकर की गयी है.


इस बारे में जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने कहा कि रांची जिला में 666 सहायक आचार्य हैं. नौ महीने से वेतन नहीं मिलने वाली खबर फेक है. सहायक आचार्य की नियुक्ति और पोस्टिंग 2025 में हुई है. इसके बाद वेतन की प्रक्रिया संबंधित बोर्ड या विश्वविद्यालय में जांच के लिए भेजा जा चुका है और दूसरा इनकी प्रक्रिया जीपीएस नम्बर से खुलता है. जिसमें भविष्य निधि का पोर्टल खुलता है.

 
इसमें सहायक आचार्य संबंधित ऑप्शन नहीं है. इसे लेकर पत्राचार कर दिया गया है. जब सभी का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा,तो सैलेरी मिलना शुरू हो जाएगा. दिसंबर में इसकी नियुक्ति पत्र और पोस्टिंग हुई है. इसके बाद से प्रक्रियाधीन है. जैसे ही डॉक्यूमेंट पूरा हो जाएगा औऱ जीपीएस नम्बर मिल जाता है तो वैसे ही वेतन भुगतान शुरू हो जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही