Search

 
 
 

Ranchi News: दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत 18 विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

भारत सरकार के डाक विभाग की ओर से संचालित दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत रांची के एस.आर. डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के 18 विद्यार्थियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया गया है. सोमवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चयनित विद्यार्थियों को 6 हजार रुपए की वार्षिक छात्रवृत्ति राशि का चेक प्रदान किया गया.
 
  • डाक विभाग ने वितरित किए 6 हजार रुपए के चेक

Ranchi : भारत सरकार के डाक विभाग की ओर से संचालित दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत रांची के एस.आर. डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के 18 विद्यार्थियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया गया है. सोमवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चयनित विद्यार्थियों को 6 हजार रुपए की वार्षिक छात्रवृत्ति राशि का चेक प्रदान किया गया.

 

इस योजना का मुख्य उद्देश्य कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों में डाक टिकट संग्रह (फिलाटेली) के प्रति अभिरुचि जगाना और उन्हें शोध कार्यों से जोड़ना है. राज्य स्तर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से पूरे झारखंड से कुल 40 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया गया था, जिनमें से 18 विद्यार्थी डीएवी पुंदाग के हैं. 

 

चयनित छात्र-छात्राओं को अब फिलाटेली से संबंधित विशेष प्रोजेक्ट कार्य भी सौंपे जाएंगे. चेक वितरण के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य तापस घोष और डाक विभाग की ओर से फिलाटेली ब्यूरो प्रभारी संदीप कुमार महतो उपस्थित रहें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही