Search

 
 
 

Ranchi News : 11.42 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 गिरफ्तार

Ranchi News : सुखदेवनगर थाना पुलिस ने रूगड़ीगढ़ा सरकारी फ्लैट के पास ब्राउन शुगर बेचते दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के पास से कुल 11.42 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
 
गिरफ्तार आरोपी

Ranchi News : सुखदेवनगर थाना पुलिस ने रूगड़ीगढ़ा सरकारी फ्लैट के पास ब्राउन शुगर बेचते दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के पास से कुल 11.42 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

 

जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त की रात करीब 9:05 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को सूचना मिली थी कि रूगड़ीगढ़ा सरकारी फ्लैट के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली निखिल राय के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई.

 

पुलिस रात करीब 9:40 बजे मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे. इसी दौरान पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया. आरोपियों से पूछताछ में उनकी पहचान देव किशोर दूबे उर्फ रिशु दूबे (23), जिला पलामू और बादल गुप्ता (25 वर्ष), थाना रातू, रांची के रूप में हुई.

 

तलाशी के दौरान देव किशोर दूबे के पास से 5.61 ग्राम ब्राउन शुगर और एक रियलमी मोबाइल फोन, जबकि बादल गुप्ता के पास से 5.81 ग्राम ब्राउन शुगर और एक वनप्लस मोबाइल फोन बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने बरामद सामान को जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

 

छापेमारी टीम में एएसपी कोतवाली निखिल राय, हेहल अंचल के अंचलाधिकारी धनश्याम राम, सुखदेवनगर थाना के थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही