Search

 
 
 

Ranchi News : बर्तन दुकान से 2 लाख की चोरी, CCTV व स्थानीय लोगों की मदद से रुपए बरामद

Ranchi News : जानकारी के अनुसार, दुकानदार मनोज कुमार रविवार की दोपहर करीब 12:30 बजे कुछ देर के लिए चाय पीने बाहर गए थे. वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि कैश काउंटर खुला हुआ था. जब  ड्रॉवर की जांच की तो उसमें रखे 2 लाख गायब मिले. सीसीटीवी फुटेज में एक छोटा बच्चा कैश काउंटर से रुपये निकालकर ले जाता दिखाई दिया.
 
बर्तन दुकान से चोरी

Ranchi News : राजधानी के एचईसी सेक्टर-2 मार्केट स्थित श्री किचन बर्तन दुकान में रविवार की दोपहर दिनदहाड़े चोरी हो गई. कैश काउंटर से दो लाख की चोरी हो गई. हालांकि CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से कुछ ही देर में पूरी रकम बरामद कर ली गई. 

 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के अनुसार, दुकानदार मनोज कुमार रविवार की दोपहर करीब 12:30 बजे कुछ देर के लिए चाय पीने बाहर गए थे. वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि कैश काउंटर खुला हुआ था. जब  ड्रॉवर की जांच की तो उसमें रखे 2 लाख गायब मिले. सीसीटीवी फुटेज में एक छोटा बच्चा कैश काउंटर से रुपये निकालकर ले जाता दिखाई दिया.

 

इसके बाद दुकानदार और आसपास के लोगों ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी. इस दौरान पता चला कि बच्चा एचईसी सेक्टर-2 की झोपड़ियों में रहता है. जब सभी वहां गए तो देखा कि बच्चा कुछ अन्य बच्चों के साथ वहां मौजूद है.

 

लोगों ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास रखे पॉलीथीन में से चोरी गए 2 लाख रुपये मिले. दुकानदार ने बताया कि बच्चे की उम्र करीब 9 से 10 साल के बीच है. रकम वापस मिलने के बाद उसके साथ कोई मारपीट नहीं की गई.  पुलिस को घटना की सूचना जगन्नाथपुर थाना में दी गई. इसके बाद पुलिस ने पैसा चोरी करने के मामले में बच्चों से पूछताछ की. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही