Search

Ranchi News : 1.68 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Ranchi : नशा के विरुद्ध जागरुकता अभियान के तहत नशा का कारोबार करने वालों के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को गुप्त सूचना मिली कि कांटाटोली चौक के पास एसबीआई बैंक के ऑपोजिट पान के गुमटी में अवैध रूप से गाजा की खरीद -बिक्री की जा रही है. उक्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा वरीय पुलिस उपाधीक्षक, नगर रांची के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया.
 
पुलिस द्वारा छापेमारी करने पर पान गुमटी दुकानदार से तलाशी के दौरान सीताराम ठाकुर व्यक्ति के पास 4 पैकेट गांजा पुडिया और रंजन कुमार के पास पैकेट से 4 पैकेट गांजा पुडिया बरामद हुआ. पान गुमटी की तलाशी लेने पर कुल 1.684 किग्रा अवैध गाजा पाया गया. बता दें कि दोनों व्यक्ति रांची के कुम्हार टोली, पुरुलिया रोड, थाना-लोअर बाजार के रहने वाला है. गांजा तस्करों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह गांजा को बेचने को लिए थे. साथ ही तथ्यों का सत्यापन कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही