Ranchi News: युवा सुरक्षा वाहिनी की बैठक रविवार को अध्यक्ष ओम वर्मा की अध्यक्षता में हुई. जहां इस बार के दुर्गा पूजा महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई. दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सहायता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया.
इसे भी पढ़ें:
बैठक में निर्णय लिया गया कि युवा सुरक्षा वाहिनी जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर पूजा पंडालों के आयोजकों के सहयोग से कार्य करेगी. संगठन के सदस्य जिला प्रशासन के सहयोगी के रूप में दुर्गा पूजा के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे.
दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सहायता के लिए युवा सुरक्षा वाहिनी के 200 स्वयंसेवक जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करेंगे. इसके तहत फिरायालाल चौक पर सहायता शिविर लगाया जाएगा. शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के साथ मेडिकल कैंप भी संचालित किया जाएगा. इसके अलावा, बिछड़े हुए लोगों और बच्चों को उनके परिजनों तक पहुंचाने में मदद के लिए खोया-पाया कार्ड का वितरण भी किया जाएगा.
बैठक में मुख्य रूप से ओम वर्मा, विक्की वर्मा, सुमित लोहरा, संजय वर्मा, सागर वर्मा, अमित, अजीत, ऋतुराज शाहदेव, शिवम, सागर लहरी, रिक्की, प्रतीक कुमार, हर्ष, अमन साहू, सक्षम झा, राजेश सिंह, रोशन नायक, रोहन, शुभम सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

