Search

 
 
 

Ranchi News: बहुबाजार की 60 साल पुरानी 20-25 दुकानें होंगी ध्वस्त, कई परिवारों को रोजी-रोटी पर संकट

रांची के बहुबाजार चौक के पुराने बाजार में 60 साल से स्थित 20 से 25 छोटी-छोटी दुकानें अब इतिहास बनने की कगार पर हैं. सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के तहत मुख्य सड़क से 13 फीट अंदर तक टूटफूट की जा रही है. इससे बाजार की अधिकांश दुकानें प्रभावित हो रही हैं, जबकि कई दुकानों के पूरी तरह समाप्त हो जाने की आशंका है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: रांची के बहुबाजार चौक के पुराने बाजार में 60 साल से स्थित 20 से 25 छोटी-छोटी दुकानें अब इतिहास बनने की कगार पर हैं. सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के तहत मुख्य सड़क से 13 फीट अंदर तक टूटफूट की जा रही है. इससे बाजार की अधिकांश दुकानें प्रभावित हो रही हैं, जबकि कई दुकानों के पूरी तरह समाप्त हो जाने की आशंका है.

 

Uploaded Image


इन दुकानों से कई परिवारों की कई सालों से रोजी-रोटी चल रही थी. कार्रवाई शुरू होने के साथ ही दुकानदारों की मायूसी साफ दिखाई दे रही है. उनका कहना है कि दुकानें टूटने के बाद कई जगह केवल 5 से 10 फीट हिस्सा ही बचेगा, जबकि कुछ दुकानों का तो कोई अस्तित्व ही नहीं रह जाएगा.
दुकानदारों का कहना है कि पीढ़ियों से चले आ रहे उनके व्यवसाय पर अब संकट खड़ा हो गया है. उनका कहना है कि यदि दुकानें पूरी तरह ध्वस्त हो गईं तो परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो जाएगा.


दुकानदारों ने बताया कि सिरमटोली से कांटाटोली तक फ्लाईओवर बनने के दौरान पहले ही 14 फीट तक दुकानें तोड़ी जा चुकी है, फिर कनेक्टिंग फ्लाईओवर के कारण सभी दुकानें को तोड़ी जा रही हैं. 


दुकानदारों ने बताया कि फलाईओवर के नीचे बने दुकानों को आवंटित किया जाए ताकि टूटे दुकान के बदले नयी दुकान मिल जाए, जिससे महंगाई के बीच रोजी रोजगार की जुगाड़ हो सके और नहीं तो पूरी तरह से बेघर हो जायेंगे. लोगों ने बताया कि 30 जून को सभी दुकानदारों को खाली करने के लिए बोला गया था. जिससे सभी स्वेच्छा से अपने सामान हटा रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही