Search

 
 
 

Ranchi News: अरगोड़ा अंचल के राजस्व-कर्मी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, हत्या की वजह जमीन विवाद

Ranchi News: पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर को लक्ष्मीकांत मुंडा की उनके जोरार स्थित आवास पर हत्या कर दी गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
 
पुलिस की गिरफ्त में तीन आरोपी

Ranchi News: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार में अरगोड़ा अंचल के राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप गोसाई, अमित टोप्पो उर्फ अमित गोसाई और सिंधु कुमार गोसाई के रूप में हुई है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर को लक्ष्मीकांत मुंडा की उनके जोरार स्थित आवास पर हत्या कर दी गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

 

जांच में हत्या की वजह जमीन विवाद सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, बड़ा घाघरा मौजा स्थित करीब 96 डिसमिल जमीन के दाखिल-खारिज और म्यूटेशन को लेकर विवाद चल रहा था. मृतक राजस्वकर्मी ने जमीन के दस्तावेजों और वंशावली की जांच में गड़बड़ी मिलने पर कई नामांतरण मामलों में प्रतिकूल रिपोर्ट दी थी. इसके आधार पर अंचल कार्यालय ने कुछ दाखिल-खारिज के आवेदन खारिज कर दिए थे.

 

इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने कथित तौर पर साजिश रची और 23 अक्टूबर की रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य तीन आरोपी भोला गोसाई, अमित सिंह और शैलेश फिलहाल फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही