Search

 
 
 

Ranchi News : मांडर में सुतली बम से हमला करने के आरोप में 3 गिरफ्तार

Ranchi : राजधानी रांची के मांडर में 30 जून को सुबह कुलदीप खलखो के घर पर किसी अज्ञात अपराधी द्वारा सुतली बम फेंका गया था जिससे घर का छत टूट गय. घर से बाहर एवं छत पर तीन जिंदा सुतली बम पड़ा हुआ मिला.
 
  • मंगलवार को किया गया था हमला

Ranchi : राजधानी रांची के मांडर में 30 जून को सुबह कुलदीप खलखो के घर पर किसी अज्ञात अपराधी द्वारा सुतली बम फेंका गया था जिससे घर का छत टूट गय. घर से बाहर एवं छत पर तीन जिंदा सुतली बम पड़ा हुआ मिला.


मामले की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक खलारी, रांची के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. पुलिस ने घटनास्थल ग्राम-बोण्डो स्थित कुलदीप खलखो के घर पर पहुंची तो देखा कि घर के दक्षिण तरफ एक फटा हुआ देसी सुतली बम का अवशेष बिखरा हुआ है और घर के आस-पास तीन जिंदा सुतली बम पड़े हुए है.

 

पुलिस टीम द्वारा कागजी कार्रवाई पूरी कर तीनों बमो को बीडीएस टीम की मदद से निष्क्रिय किया गया और कुलदीप खलखो एवं उनके परिजनों से विस्तार से पूछताछ किया गया. 


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल समीर केरकेट्टा को महज 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. इसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इटकी, बेड़ो आदि थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कांड में शामिल सरीता कुजूर, तबरेज अंसारी को गिरफ्तार किया गया एवं दो विधि विरूद्ध किशोर को निरूद्ध किया गया. साथ ही कांड में प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन एवं 01 मोटरसाईकिल को जब्त किया गया. 


अनुसंधान के क्रम में घटना के कारण के संबंध में पता चला कि कांड के वादी कुलदीप खलखो का संबंध आज से एक वर्ष पूर्व सरीता कुजूर से था परन्तु बीच में सरीता कुजूर अभियुक्त समीर केरकेट्टा के साथ प्रेम करने लगी और उसी के साथ रहने लगी. जिस कारण कुलदीप खलखो एवं समीर केरकेट्टा के बीच मतभेद हो गया था.

 

इसी बात को लेकर कुलदीप खलखो की हत्या करने के नियत से उपरोक्त सभी अभियुक्तों द्वारा एक साजिश के तहत कुलदीप खलखो के सोने वाले कमरे के छत पर चार देसी सुतली बम फेंका गया परन्तु फेके गए बम से किसी की जान माल की छति नहीं हुई. यह घटना पूर्णतः प्रेम प्रसंग का है. घटना के पूर्व अपराधियों द्वारा कुलदीप खलखों के घर की रेकी की गई थी और समीर केरकेट्टा को तबरेज अंसारी एवं अन्य द्वारा जंगल क्षेत्र में जाकर बम फेंकने का रिहर्सल कराया गया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही