Search

 
 
 

Ranchi News : सेंट पॉल्स कैथेड्रल चर्च में 38 बच्चों ने ग्रहण किया पवित्र दृढ़ीकरण संस्कार

Ranchi News : बिशप बीबी बास्के ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर से प्रेम रखें और प्रभु के आशीष के साथ जीवन में आगे बढ़ें. मनुष्यों से प्रेम करें और गरीबों की सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाएं. उन्होंने कहा कि बच्चे समाज और देश में आदर्श बनें तथा अपने अच्छे कार्यों से दूसरों के लिए प्रेरणा बनें.
 
सेंट पॉल्स कैथेड्रल चर्च

Ranchi News : बहुबाजार स्थित संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च (सीएनआई) में 38 बच्चों का पवित्र दृढ़ीकरण संस्कार संपन्न हुआ. इसमें कामडारा, लोहरदगा, मुरहू, हटिया, धुर्वा, जमशेदपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए ईसाई बच्चे शामिल हुए. शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में बिशप बीबी बास्के ने मुख्य अनुष्ठान संपन्न कराया. उन्होंने बच्चों के सिर पर हाथ रखकर आशीष प्रदान की.

 

इसे भी पढ़ें....

 

इस अवसर पर बच्चों को बाइबल की शिक्षा दी गई और प्रभु के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया. संस्कार के बाद सभी बच्चों को पहला प्रभुभोज दिया गया. चर्च परिसर में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित हुई, जिसमें बाइबल का उपदेश भी दिया गया. इसके बाद सभी बच्चों को बाइबल पुस्तक भेंट स्वरूप प्रदान की गई.

 

बिशप बीबी बास्के ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर से प्रेम रखें और प्रभु के आशीष के साथ जीवन में आगे बढ़ें. मनुष्यों से प्रेम करें और गरीबों की सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाएं. उन्होंने कहा कि बच्चे समाज और देश में आदर्श बनें तथा अपने अच्छे कार्यों से दूसरों के लिए प्रेरणा बनें.

 

पुरोहित जोलजस कुजूर ने बताया कि पवित्र दृढ़ीकरण संस्कार के माध्यम से बच्चों को पवित्र आत्मा का दान प्राप्त होता है. इस संस्कार का उद्देश्य बच्चों को प्रभु की शिक्षा से जोड़ना है. उनके जीवन में आध्यात्मिक विश्वास को मजबूत करना है.

 

इस मौके पर रेव्ह. जस्टिन भुईयां, रेव्ह. सुनील एमानुएल भुईयां, रेव्ह. उम्बलंग जॉन डहंगा, रेव्ह. थोमस बाजराय, रेव्ह. जोहन भेंगरा, रेव्ह. विकास कुजूर और रेव्ह. ग्लोरिया डहंगा समेत अन्य पुरोहित उपस्थित रहे। इसके अलावा पैरिश सभा के सदस्य, महिला समिति, डीसीवाईएम और संडे स्कूल समिति के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही