Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: मारवाड़ी कॉलेज के 4 MBA छात्रों का कैंपस सेलेक्शन, 4 लाख का वार्षिक पैकेज

मारवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित रिलायंस रिटेल के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में MBA के चार छात्रों का चयन डिपार्टमेंट मैनेजर पद के लिए हुआ है. चयनित छात्रों को 4 लाख रुपये वार्षिक (CTC) का पैकेज मिलेगा. चयनित छात्रों में दीपक कुमार, विक्रम कुमार शर्मा, आकाश कुमार दास और राजीव रंजन शामिल हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: मारवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित रिलायंस रिटेल के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में MBA के चार छात्रों का चयन डिपार्टमेंट मैनेजर पद के लिए हुआ है. चयनित छात्रों को 4 लाख रुपये वार्षिक (CTC) का पैकेज मिलेगा. चयनित छात्रों में दीपक कुमार, विक्रम कुमार शर्मा, आकाश कुमार दास और राजीव रंजन शामिल हैं. 

 

इसे भी पढ़ें:


इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. प्राचार्य ने कहा कि इस तरह के कैंपस प्लेसमेंट विद्यार्थियों को बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और उद्योग जगत के साथ मजबूत संबंधों का भी परिचायक हैं.

 

इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. शुभांकर अईच, असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती, MBA के कन्वेनर डॉ. घनश्याम प्रसाद, डॉ. बसंती रेणु हेम्ब्रम, डॉ. आर. आर. शर्मा, डॉ. संतोष रजवार, डॉ. संतोष यादव, डॉ. प्राची प्रसाद, डॉ. तौसीफ अली अहसान और डॉ. अब्दुल्ला सहित अन्य शिक्षकों ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके सफल भविष्य की कामना की. कॉलेज परिवार ने सभी छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही