Ranchi News: शहर के आम लोगों को नगर निगम की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम की ओर से पांच अंचल कार्यालयों का 2 अक्टूबर को उद्घाटन मेयर रौशनी खलखो करेंगी. इन कार्यालयों में टैक्स कलेक्शन, सेनेटरी एवं फूड इंस्पेक्टर, राजस्व निरीक्षक, सामुदायिक संगठनकर्ता सहित अन्य लोगों की सुविधाओं से जुड़े कार्य किए जाएंगे.
इसे भी पढ़ें:
वाटर पाइपलाइन निरीक्षण समेत विभिन्न कार्यों की निगरानी भी अंचल स्तर से की जाने की संभावना है. नगर निगम का उद्देश्य अंचल कार्यालयों के माध्यम से लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए निगम मुख्यालय का चक्कर लगाने से राहत देने की है.
जानें अंचल के सहायक नगर आयुक्त
तुपुदाना अंचल में वार्ड 50 से 53 तक कार्य किए जायेगें. इस अंचल का मुख्य प्रभार सहायक नगर आयुक्त निकेश कुमार के पास होगा. धुर्वा अंचल में वार्ड 37 से 42 तक कार्य होगें. धुर्वा अंचल का प्रभार सहायक नगर आयुक्त सुरज प्रकाश सिंह चौधरी संभालेंगे. डोरंडा अंचल के अंतर्गत वार्ड 13, 14, 24, 25, 36 और 43 से 49 तक आमजनों की समस्या का निराकरण किये जाएंगे. जिसका प्रभार दिलीप कुमार के पास होगा.
बांधगाड़ी अंचल के तहत वार्ड 3 से 12 एवं 19 शामिल किए गए है. यहां सहायक नगर आयुक्त मुकेश कुमार राजन को प्रभार संभालेंगे. बड़ा तालाब अंचल में वार्ड 15 से 18, 20 से 23 और 26 से 29 को रखा गया है. जिसका प्रभार सहायक नगर आयुक्त के रूप में चंद्रदीप कुमार संभालेंगे. पंडरा अंचल में वार्ड 1 से 3 एवं 30 से 35 तक के लोगों की कार्य किए जायेगें. इसकी जिम्मेदारी सहायक नगर आयुक्त राहुल यादव को दी गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

