Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता, तीसरे दिन कोल्हान व संताल प्रमंडल का दबदबा

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वावधान में आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को खेलगांव प्रैक्टिस ग्राउंड, बीआईटी ग्राउंड–1, बीआईटी ग्राउंड–2 और जैप-1 डोरंडा में विभिन्न वर्गों के लीग मुकाबले खेले गए.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वावधान में आयोजित 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को खेलगांव प्रैक्टिस ग्राउंड, बीआईटी ग्राउंड–1, बीआईटी ग्राउंड–2 और जैप-1 डोरंडा में विभिन्न वर्गों के लीग मुकाबले खेले गए. दिनभर के मुकाबलों में कोल्हान और संताल प्रमंडल की टीमों का दबदबा देखने को मिला.

 

अंडर-17 बालिका वर्ग में बीआईटी ग्राउंड–2 पर कोल्हान प्रमंडल ने पलामू प्रमंडल को 10-0 के बड़े अंतर से हराया. वहीं खेलगांव प्रैक्टिस ग्राउंड पर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल ने संताल प्रमंडल को 1-0 से पराजित किया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

अंडर-17 बालक वर्ग में बीआईटी ग्राउंड–1 पर संताल प्रमंडल ने पलामू प्रमंडल को 3-0 से शिकस्त दी. दूसरे मुकाबले में कोल्हान प्रमंडल ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल को 6-1 से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की.

 

अंडर-15 बालक वर्ग में बीआईटी ग्राउंड–2 पर संताल प्रमंडल ने पलामू प्रमंडल को 12-0 के विशाल अंतर से हराकर प्रतियोगिता की सबसे बड़ी जीत दर्ज की.

 

प्रतियोगिता के चौथे दिन लीग चरण में अपने-अपने समूहों में शीर्ष पर रहने वाली प्रमंडलीय टीमों के बीच नॉकआउट मुकाबले शुरू होंगे. इन मैचों के विजेता विभिन्न वर्गों के सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगे. प्रतियोगिता का समापन और फाइनल मुकाबले 21 जुलाई को होंगे. जिसमें राज्य के नए चैंपियनों का फैसला होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही