Search

Ranchi News : राजधानी में 20 दिन में काटे गए 78,889 ट्रैफिक चालान

Ranchi : राजधानी रांची में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का अभियान लगातार जारी है. एसएसपी रांची के निर्देश पर 20 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गई.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

अभियान के दौरान मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 3,531 चालान काटे गए. सबसे अधिक कार्रवाई नो पार्किंग/सड़क पर वाहन खड़ा करने के मामले में हुई, जिसमें 1,807 चालान जारी किए गए. वहीं, बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 1,294 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

Uploaded Image

इसके अलावा रेड लाइट जंप करने पर 227, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 38, नो एंट्री का उल्लंघन करने पर 28, बिना यूनिफॉर्म 21, फिक्सर लाइट 18, बिना ड्राइविंग लाइसेंस 16, पिलियन राइड नियम उल्लंघन 14, अतिरिक्त सवारी 12, बीमा नहीं होने पर 8, प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने पर 8, ओवर स्पीड 7, फैंसी नंबर प्लेट 6, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 5, टो वाहन 4, प्रेशर हॉर्न 3, ट्रिपल राइडिंग 1 और शराब पीकर वाहन चलाने के 1 मामले में चालान किया गया. अन्य उल्लंघनों में भी 13 चालान काटे गए. 

यातायात पुलिस के अनुसार 1 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 78,889 चालान जारी किए जा चुके हैं.

रांची ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे मोटरयान अधिनियम का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं. साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई वाहन चालक अपने वाहन पर किसी दूसरे वाहन का नंबर लगाकर चलता हुआ पकड़ा गया तो वाहन जब्त कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही