Search

 
 
 

Ranchi News: चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर रांची में तैनात होंगी 8 क्विक रिस्पांस टीमें

Ranchi News: शहर के सभी 53 वार्डों में त्वरित कार्रवाई के लिए चार जोन बनाए गए हैं. प्रत्येक जोन में दो क्विक रिस्पांस टीम (QRT) तैनात रहेंगी. रात में भी राहत और बचाव संबंधी काम जारी रखने के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाएगा. स्वच्छता और हॉर्टिकल्चर शाखा की एक-एक नाइट टीम प्रत्येक जोन में तैनात रहेगी.
 
अधिकारियों को निर्देश देते नगर आयुक्त
  • अगले 3 दिन 24 घंटे काम करेंगी संबंधित शाखाएं
  • जलजमाव और पेड़ गिरने की घटनाओं से निपटने की तैयारी

Ranchi News: चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से 28 और 29 अक्टूबर को तेज हवा और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए नगर निगम अलर्ट मोड में आ गया है. मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर मंगलवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ बैठक हुई. इसमें अगले तीन दिनों तक संबंधित शाखाओं को 24 घंटे सतर्क रहने और आपात स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए.


इसे भी पढ़ें:

 

53 वार्डों के लिए 4 जोन में टीमें तैनात

शहर के सभी 53 वार्डों में त्वरित कार्रवाई के लिए चार जोन बनाए गए हैं. प्रत्येक जोन में दो क्विक रिस्पांस टीम (QRT) तैनात रहेंगी. रात में भी राहत और बचाव संबंधी काम जारी रखने के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाएगा. स्वच्छता और हॉर्टिकल्चर शाखा की एक-एक नाइट टीम प्रत्येक जोन में तैनात रहेगी.

 

जलजमाव वाले इलाकों पर रहेगी नजर

निगम ने निचले इलाकों और जलजमाव की आशंका वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है. झुके और लटके पेड़ों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी. नदियों और बड़े नालों के जलस्तर पर भी नजर रखी जाएगी. जलनिकासी के लिए नालियों की विशेष सफाई कराने को कहा गया है.

 

JCB और पंप रहेंगे तैयार

आपात स्थिति से निपटने के लिए JCB, सुपर सकर मशीन, स्किड लोडर और मोटर पंप सहित जरूरी संसाधन तैयार रहेंगे. नगर निगम का कंट्रोल रूम 1800-570-1235 अगले तीन दिनों तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा.निगम ने अपिल किया कि  नागरिक अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें. तेज हवा और बारिश में पेड़ों, बिजली के खंभों, नदियों और नालों से दूर रहें. किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम को सूचना दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही