Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : रांची स्टेशन पर पकड़े गये 9 साल के बच्चे ने मोबाइल चोरी गैंग के उगले राज, 8 अरेस्ट

रांची रेलवे स्टेशन पर सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का आरपीएफ ने खुलासा किया है. कार्रवाई में 4 नाबालिग समेत कुल 8 लोगों को पकड़ा गया है. पूरे मामले का खुलासा एक 9 साल के बच्चे से हुई पूछताछ के बाद हुआ.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: रांची रेलवे स्टेशन पर सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का आरपीएफ ने खुलासा किया है. कार्रवाई में 4 नाबालिग समेत कुल 8 लोगों को पकड़ा गया है. पूरे मामले का खुलासा एक 9 साल के बच्चे से हुई पूछताछ के बाद हुआ.

 

बताया जा रहा है कि स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फुटेज में एक बच्चा लगेज स्कैनर के पास यात्री की जेब से मोबाइल निकालते दिखा. इसके बाद उसे प्लेटफॉर्म से हिरासत में लिया गया.

 

पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह एक संगठित गिरोह के लिए काम करता है. गैंग के सदस्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में बच्चों को आगे कर मोबाइल चोरी करवाते थे. चोरी के बाद मोबाइल बड़े सदस्यों तक पहुंचा दिए जाते थे, जिन्हें बाद में दूसरे शहरों में बेच दिया जाता था.

 

जानकारी के आधार पर आरपीएफ ने न्यू पुंदाग और कटहल मोड़ इलाके में छापेमारी कर 8 लोगों को पकड़ा. इनके पास से आईफोन, वनप्लस, वीवो, रेडमी समेत 9 महंगे मोबाइल बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है. आरपीएफ ने सभी आरोपितों को जीआरपी के हवाले कर दिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही