Ranchi News : जिले के आदिवासी इलाकों में कल्याण विभाग करीब 17 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से 92 धार्मिक स्थल बनाने जा रहा है. यह जनजातिय समुदाय के पवित्र धार्मिक स्थल है. जिसमें सरना स्थल, जाहेर धान, हड़गड़ी एवं मसना शामिल है.
इसे भी पढ़ें...
सभी धार्मिक स्थल घेराबंदी योजना के अंतर्गत बनाए जाएंगे. इन पवित्र स्थलों में जनजातिय समुदाय के पारंपरिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इन पवित्र स्थलों का संपूर्ण संरक्षण एवं विकास का कार्य किया जाना है. जहां सरना स्थल एवं जाहेर स्थान जनाजातिय समुदाय के लिए आदिवासी प्रकृति पूजा विधान से इष्टदेव की पूजा से जुडी एक सांस्कृतिक धरोहर है.
वहीं, दूसरी ओर मसना एवं हड़गड़ी आदिवासी समाज की मृत्यु संस्कार का एक अभिन्न अंग है. इन पवित्र स्थलों की घेराबंदी के कार्य के अलावा आधारभूत संरचना का निर्माण किया जाएगा. लोगों के उठने-बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी.
75 लाख में बनाए जाएंगे तीन धुमकुड़िया भवन
कल्याण विभाग से मिली जानाकारी के अनुसार, रांची क्षेत्र में तीन धुमकुड़िया भवन बनाए जाएंगे. यह भवन कांके के बिशुन प्रुर चेड़ी, खलारी के होयरंबा टोंगरी और खलारी में बनाए जाएंगे. ये सभी करीब 75 लाख में तैयार होगा. एक धुमकुड़िया भवन में करीब 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. सभी धार्मिक स्थल सरकारी और गैरमंजुरूआ जमीन पर बनेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

