Search

 
 
 

Ranchi News : डीसी की जनता दरबार में 968 मामलों का हुआ निष्पादन

Ranchi : डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर मंगलवार को जिले के विभिन्न अंचल एवं प्रखंड कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन हुआ. इस दौरान आम लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. कुल 968 आवेदनों एवं मामलों का निष्पादन किया गया.
 

Ranchi : डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर मंगलवार को जिले के विभिन्न अंचल एवं प्रखंड कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन हुआ. इस दौरान आम लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. कुल 968 आवेदनों एवं मामलों का निष्पादन किया गया. 

 

जनता दरबार में राजस्व, दाखिल-खारिज, जाति, आय, आवासीय प्रमाण-पत्र, पेंशन, लगान भुगतान, पंजी सुधार समेत विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई. कई जरूरतमंदों को तत्काल प्रमाण-पत्र जारी किए गए, जबकि लंबित मामलों का भी निपटारा किया गया.

 

सिल्ली अंचल के जनता दरबार में सविता देवी को आय प्रमाण-पत्र दिया गया. वहीं, कैंसर से पीड़ित एक आवेदक को आवश्यक कार्य के लिए विविध आय प्रमाण-पत्र निर्गत किए गए. मांडर अंचल में ग्राम करगे निवासी हसन अंसारी के म्युटेशन से जुड़े मामले में शुद्धि पत्र प्रदान किया गया.


इन अंचलों में हुआ समस्याओं का निष्पादन

नगड़ी में 190, रातू में 151, नामकुम में 129, राहे में 119, अनगड़ा में 111, चान्हो में 94, खलारी में 65, सिल्ली में 64 और बुंडू में 45 मामलों का निष्पादन किया गया.

 

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने अधिकारियों को जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का समय पर निष्पादन करने के निर्देश दिए. ताकि लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके. जिला प्रशासन के अनुसार जनता दरबार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित किए जा रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही