Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : ABVP झारखंड  का 11-12 मई को ‘एक्सपोजर विजिट, जनजातीय छात्रों रांची भ्रमण

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) झारखंड की ओर से 11 और 12 मई 2026 को ‘एक्सपोजर विजिट 2026’ अर्थात ‘जनजातीय छात्र अध्ययन यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) झारखंड की ओर से 11 और 12 मई 2026 को ‘एक्सपोजर विजिट 2026’ अर्थात ‘जनजातीय छात्र अध्ययन यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है. इस दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत झारखंड के विभिन्न जिलों और जनजातीय समुदायों से चयनित 80 छात्र-छात्राओं को राजधानी रांची का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भ्रमण कराया जाएगा.

 

विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री प्रकाश एवं विभाग संयोजक उत्कर्ष तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों को उच्च शिक्षा, प्रशासनिक व्यवस्था और करियर के नए अवसरों से परिचित कराना है. उन्होंने कहा कि छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है की भावना के साथ यह पहल की जा रही है, ताकि दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, गुमला और सिमडेगा जैसे क्षेत्रों के विद्यार्थी बड़े संस्थानों और व्यवस्थाओं को करीब से समझ सकें.

 

 

इस यात्रा में मुख्य रूप से 12वीं पास छात्र-छात्राओं के अलावा स्नातक, पीजी और पीएचडी के विद्यार्थी भी शामिल होंगे. चयन ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों का किया गया है, जो संसाधनों और आर्थिक अभाव के कारण आगे बढ़ने के अवसरों से वंचित रह जाते हैं.

 

रांची प्रवास के दौरान छात्रों को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, साईंनाथ यूनिवर्सिटी, रांची विश्वविद्यालय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज एवं सेंट्रल यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा. इस दौरान उन्हें विभिन्न कोर्स, नामांकन प्रक्रिया और करियर विकल्पों की जानकारी दी जाएगी.

 

इसके अलावा छात्र हाई कोर्ट, झारखंड विधानसभा और राजभवन का भी दौरा करेंगे, जहां उन्हें प्रशासनिक और न्यायिक व्यवस्था को समझने का अवसर मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान छात्रों की महामहिम राज्यपाल से मुलाकात और संवाद भी प्रस्तावित है. सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक जानकारी के लिए पहाड़ी मंदिर और भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय का भ्रमण भी कराया जाएगा.

 

एबीवीपी महानगर मंत्री तुषार ने बताया कि यह पूरी अध्ययन यात्रा विद्यार्थियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क होगी. छात्रों के घर से रांची आने-जाने, आवास, भोजन, अध्ययन सामग्री और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा समाज के सहयोग से उठाई जाएगी. एक दिन के भोजन की विशेष व्यवस्था रांची महापौर के आवास पर की गई है.

 

परिषद पदाधिकारियों के अनुसार, इस पहल से छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जागरूकता का विकास होगा. छात्र वापस अपने गांव और परिसरों में जाकर इन अनुभवों को साझा करेंगे, जिससे अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी. परिषद ने बताया कि दो वर्ष पूर्व आयोजित इसी प्रकार के कार्यक्रम का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला था, जिसके बाद कई छात्र मेडिकल और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं.

 


 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही