Search

 
 
 

Ranchi News : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर ABVP ने आयोजित की संगोष्ठी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस व संगठन के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय के मोरहाबादी स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया.
 
झारखंड की खबरें
  • राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

Ranchi : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस व संगठन के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय के मोरहाबादी स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया.

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची महानगर मंत्री तुषार दुबे ने की. आयोजन एबीवीपी झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि प्रदेश संगठन मंत्री पशुपतिनाथ विशेष रूप से उपस्थित रहे.

 

Uploaded Image

स्वागत भाषण में डॉ. आनंद कुमार ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपनी रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक कार्यशैली के माध्यम से शैक्षणिक परिसरों में राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने का कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की पाठशाला है.

 

मुख्य अतिथि व झारखंड हाई कोर्ट बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण ने कहा कि देश का भविष्य युवाओं और विद्यार्थियों के हाथों में है. उन्होंने छात्रों से अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनना है.

 

विशिष्ट अतिथि व समाजसेवी संजना कुमारी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन चरित्र निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण दौर होता है. उन्होंने कहा कि युवाओं की भूमिका महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने में अहम है.

 

प्रदेश संगठन मंत्री पशुपतिनाथ ने संगठन के 78वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एबीवीपी के इतिहास, उद्देश्य और कार्यों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.कार्यक्रम के अंत में महानगर मंत्री तुषार दुबे ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया. संगोष्ठी का समापन सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम्' के गायन के साथ हुआ.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही