Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: क्लस्टर सिस्टम के विरोध में ABVP का प्रदर्शन, सरकार का पुतला दहन

Ranchi: झारखंड में लागू किए जा रहे क्लस्टर सिस्टम के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने राम लखन सिंह यादव कॉलेज के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की. प्रदर्शन का नेतृत्व एबीवीपी के प्रदेश संयोजक और छात्र संघ सचिव रवि अग्रवाल ने किया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड में लागू किए जा रहे क्लस्टर सिस्टम के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने राम लखन सिंह यादव कॉलेज के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की. प्रदर्शन का नेतृत्व एबीवीपी के प्रदेश संयोजक और छात्र संघ सचिव रवि अग्रवाल ने किया. उन्होंने आरोप लगाया कि क्लस्टर सिस्टम छात्रों के अधिकारों के खिलाफ है. इससे गरीब, ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी.


रवि अग्रवाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत छात्रों को अपनी पसंद के विषय चुनने की स्वतंत्रता दी गई है, लेकिन क्लस्टर सिस्टम लागू कर इस अधिकार को सीमित किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह व्यवस्था गरीब, ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों से आने वाले छात्रों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन जाएगी.

 

उन्होंने कहा कि सिल्ली, जोन्हा, हुंडरू, दसम, टाटीसिलवे, अनगड़ा और ओरमांझी जैसे इलाकों से पढ़ने आने वाले छात्रों को रोजगारपरक विषयों से वंचित किया जा रहा है. बीबीए और बीसीए जैसे कोर्स हटने से छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा और उन्हें निजी विश्वविद्यालयों की ओर धकेला जाएगा.

 

महिला सुरक्षा और दिव्यांग छात्रों की समस्याओं को उठाते हुए अग्रवाल ने कहा कि अलग-अलग कॉलेजों में विषय पढ़ने की बाध्यता से छात्रों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने सवाल किया कि अगर किसी छात्रा के साथ देर शाम लौटते समय कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा.

 


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को विषय चयन की स्वतंत्रता दी गई है, लेकिन क्लस्टर सिस्टम इसे सीमित कर रहा है. उन्होंने सरकार पर शिक्षा के व्यवसायीकरण को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया. एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती है तो आंदोलन को पूरे राज्य में और उग्र किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही