Search

 
 
 

Ranchi News : झारखंड में पर्यटन व धार्मिक स्थलों तक पहुंच होगी आसान, 4600 करोड़ से बनेंगे दो बड़े कॉरिडोर

झारखंड सरकार ने राज्य के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने की बड़ी योजना तैयार की है
 

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने की बड़ी योजना तैयार की है. इसके तहत करीब 506 किलोमीटर लंबे दो विशेष कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिन पर लगभग 4600 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. सरकार का उद्देश्य राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है.

 

इस योजना में सिसई-घाघरा-नेतरहाट, सिल्ली-तमाड़-खूंटी और भीरकीडीह-बुधाई-देवघर समेत कई महत्वपूर्ण सड़कों का विकास किया जाएगा. पर्यटन, नगर विकास और पथ निर्माण विभाग मिलकर इस परियोजना पर काम कर रहे हैं. खूंटी के पेरवा घाघ फॉल तक जाने वाली सड़क और घाघरा-नेतरहाट मार्ग को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है.

 

होली टूरिस्ट कॉरिडोर रांची के ओरमांझी से शुरू होकर गोला, रजरप्पा और गिरिडीह होते हुए बाबा धाम देवघर तक जाएगा. वहीं दूसरा टूरिस्ट कॉरिडोर नेतरहाट, लातेहार और मैक्लुस्कीगंज जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ने का काम करेगा.सरकार का मानना है कि इन सड़कों के बनने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की यात्रा सुरक्षित और आसान होगी. साथ ही स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही