Search

 
 
 

Ranchi News : छोटे भाई की कुदाल से हत्या कर आरोपी फरार

Ranchi News : मंगलवार को विक्रम उरांव खेत की ओर गया था. इसी दौरान उस पर कुदाल से हमला किए जाने की बात सामने आई है. मृतक की पत्नी के अनुसार, उसने घटना के बाद गंदू उरांव को खेत की ओर से भागते हुए देखा.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Ranchi News : रातू थाना क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाली हत्या की घटना सामने आई है. चिपरा इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई पर अपने ही छोटे भाई की कुदाल से हमला कर हत्या करने का आरोप लगा है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. मृतक की पहचान विक्रम उरांव के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उसके बड़े भाई गंदू उरांव पर लगाया गया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले खेत में लगाए गए करंट की चपेट में आने से गंदू उरांव के इकलौते बेटे की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद दोनों भाइयों के परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया और बातचीत तक बंद हो गई थी. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, इसी घटना को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था.

 

खेत में मिला विक्रम का शव

मंगलवार को विक्रम उरांव खेत की ओर गया था. इसी दौरान उस पर कुदाल से हमला किए जाने की बात सामने आई है. मृतक की पत्नी के अनुसार, उसने घटना के बाद गंदू उरांव को खेत की ओर से भागते हुए देखा.

 

शक होने पर वह आसपास के लोगों के साथ खेत पहुंची, जहां विक्रम का शव पड़ा मिला. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

 

रातू थाना पुलिस आरोपी गंदू उरांव की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है.

 

मृतक की पत्नी ने आरोपी बड़े भाई को घटना के बाद खेत से भागते हुए देखने की बात कही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो पाएंगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही