Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: संगठित पशु चोर गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो समेत 5 मवेशी बरामद

रांची पुलिस ने पशुओं की चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से चोरी किए गए पांच गोवंशीय पशु, एक स्कॉर्पियो वाहन, मोबाइल फोन बरामद की हैं. मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: रांची पुलिस ने पशुओं की चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से चोरी किए गए पांच गोवंशीय पशु, एक स्कॉर्पियो वाहन, मोबाइल फोन बरामद की हैं. मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Uploaded Image पुलिस गिरफ्त में पशु चोर आरोपी

जानकारी के अनुसार, 25-26 जुलाई की दरमियानी रात करीब 1 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नामकुम थाना क्षेत्र के राजा उल्लातु स्थित परताडीह टोला के पास गोवंशीय पशुओं की चोरी कर उन्हें वाहन में लोड कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और वरीय पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

 

इसे भी पढ़ें:


पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सात-आठ लोग एक काले रंग की स्कॉर्पियो में पशुओं को लोड कर रहे थे. पुलिस को देखते ही सभी आरोपी वाहन और पशुओं को छोड़कर भागने लगे. पीछा करने पर पुलिस ने एक आरोपी तबरेज अंसारी को धर-दबोचा. जो पिठौरिया थाना क्षेत्र के काटमकुली का  निवासी है. 

 

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ रांची के ग्रामीण इलाकों से गाय, बैल, बछड़ा और बकरी की चोरी कर उन्हें ले जाने का काम करता था. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तीन बछड़े, एक बैल और एक गाय के अलावा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो, एंड्रॉयड मोबाइल फोन और तीन प्लास्टिक की रस्सियां जब्त की हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही