Search

 
 
 

Ranchi News : युवक से मारपीट व छिनतई का आरोप, FIR दर्ज

जिले के सदर थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट, जबरन उठाकर ले जाने और रुपये छीनने का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर मामले को लेकर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
 

Ranchi : जिले के सदर थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट, जबरन उठाकर ले जाने और रुपये छीनने का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर मामले को लेकर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

 

जानकारी के अनुसार, तोताबाड़ी कोकर निवासी अमन सिंह (23 वर्षीय) मंगलवार सुबह अपने काम पर जा रहा था. आरोप है कि इसी दौरान कोकर चौक के पास रोहित महतो और उसके साथियों ने उसे रोक लिया. सभी ने पहले गाली-गलौज की और फिर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

 

पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उसे जबरन एक टुकटुक में बैठाया और भाभा नगर स्थित इलाके में ले गए, जहां दोबारा उसके साथ मारपीट की गई. आरोप है कि उन लोगों ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया और जेब में रखे रुपये छीन लिए. 

 

घटना के बाद अमन सिंह ने सदर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही