Search

 
 
 

Ranchi News : टाइगर मोबाइल जवान पर हमला करने के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Ranchi News : पुलिस के अनुसार, इमरान के खिलाफ हिंदपीढ़ी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज है. मामला ब्राउन शुगर की कथित बिक्री की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई से जुड़ा है. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए टाइगर मोबाइल का जवान हिंदपीढ़ी इलाके में पहुंचा था.
 
फाइल फोटो

Ranchi News : हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में टाइगर मोबाइल जवान के साथ कथित मारपीट और सरकारी हथियार छीनने के प्रयास के मामले में आरोपी मोहम्मद इमरान ने शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) की अदालत में सरेंडर किया, जहां सुनवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

 

पुलिस के अनुसार, इमरान के खिलाफ हिंदपीढ़ी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज है. मामला ब्राउन शुगर की कथित बिक्री की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई से जुड़ा है. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए टाइगर मोबाइल का जवान हिंदपीढ़ी इलाके में पहुंचा था.

 

इसी दौरान पुलिस के मुताबिक, इमरान और उसके कुछ साथियों ने जवान के साथ विवाद करते हुए उसके साथ मारपीट की. आरोप है कि इस दौरान जवान के हथियार को छीनने की भी कोशिश की गई. घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

 

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच मोहम्मद इमरान ने गिरफ्तारी से पहले अदालत का रुख किया और सरेंडर कर दिया.

 

अदालत के आदेश के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही