Search

 
 
 

Ranchi News :  किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, सदर थाना में FIR

जिले के कोकर थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी लापता हो गई है. परिजनों ने सदर थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है और एक युवक पर बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
 

Ranchi : जिले के कोकर थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी लापता हो गई है. परिजनों ने सदर थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है और एक युवक पर बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनगर कोकर चौक निवासी राजेश यादव (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री शुक्रवार शाम करीब 5 बजे घर के पास से अचानक गायब हो गई.

 

परिजनों का आरोप है कि खटंगा निवासी सुमिल झा (बदला हुआ नाम) के बेटे ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है. आवेदन में बताया गया है कि कोकर चौक से दीपाटोली जाने के दौरान दोनों को एक टेंपो में साथ देखा गया था.

 

इसके बाद से किशोरी का कोई पता नहीं चल सका है. किशोरी अपना मोबाइल फोन भी साथ लेकर गई है. परिजनों ने पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी अभी नाबालिग है और उन्हें आशंका है कि उसके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है. इसी चिंता को लेकर उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

 

सदर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और किशोरी की बरामदगी के लिए छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस मोबाइल लोकेशन सहित अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है और संबंधित युवक की तलाश में जुटी हुई है.

 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और किशोरी को सकुशल बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही