Search

 
 
 

Ranchi News :  दलित महिलाओं से छेड़खानी, जातिसूचक गाली व रेप की धमकी देने का आरोप

राजधानी के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर अखड़ा कोचा में दलित महिलाओं के साथ अभद्रता, छेड़खानी, जातिसूचक टिप्पणी करने और रेप की धमकी देने का आरोप लगा है. पीड़ित महिलाओं ने सदर थाना में अपने पड़ोसी के खिलाफ आवेदन दिया है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.
 

Ranchi :  राजधानी के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर अखड़ा कोचा में दलित महिलाओं के साथ अभद्रता, छेड़खानी, जातिसूचक टिप्पणी करने और रेप की धमकी देने का आरोप लगा है. पीड़ित महिलाओं ने सदर थाना में अपने पड़ोसी के खिलाफ आवेदन दिया है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.

 

पीड़िता शिवानी देवी, रेणु देवी और कांति देवी के अनुसार, रात में वे घर के कमरे में अन्य महिलाओं के साथ सो रही थीं. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला ललित पांडे उर्फ झुनझुन पांडे दीवार की ईंट निकालकर घर के अंदर झांकने लगा.  महिलाओं ने विरोध किया तो उसने कथित तौर पर जातिसूचक गाली गलौज और टिप्पणी की.

 

 

आरोप है कि ललित पांडे अपनी पत्नी और बेटी के साथ पीड़ित परिवार की ओर बढ़ा और महिलाओं का हाथ पकड़कर खींचने लगा. विरोध करने पर आरोपी ने रेप करने की धमकी दी.  पीड़ित परिवार ने आवेदन में बताया कि घटना के समय घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर आरोपी पक्ष ने डराने और अपमानित करने की कोशिश की.

 

महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी घर निर्माण के दौरान उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की गई थी. महिलाओं ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही