Search

 
 
 

Ranchi News : दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, DC-SSP ने पंडालों का किया निरीक्षण

Ranchi News : अधिकारियों ने पंडाल की संरचना, अग्निशमन व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास, पार्किंग, यातायात, सीसीटीवी, प्रकाश, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था की जानकारी ली. पूजा समितियों को फायर फाइटिंग सिस्टम और पर्याप्त अग्निशमन उपकरण रखने के निर्देश दिए गए. आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी के लिए इमरजेंसी एग्जिट को हर समय अवरोधमुक्त रखने को कहा गया.
 
पूजा पंडाल का निरीक्षण

Ranchi News : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. SSP राकेश रंजन और प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने शहर के प्रमुख पूजा पंडालों का संयुक्त निरीक्षण किया. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस दौरान पूजा समितियों की तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. टीम ने आरआर स्पोर्टिंग क्लब, बकरी बाजार, राजस्थान मित्र मंडल, ओसीसी क्लब, जिला स्कूल रामलला, चंद्रशेखर क्लब, कोकर, बूटी मोड़, चुटिया, हरमू पंच मंदिर और हरमू बाईपास रोड स्थित सत्य अमर लोक पूजा पंडाल का निरीक्षण किया.

 

अधिकारियों ने पंडाल की संरचना, अग्निशमन व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास, पार्किंग, यातायात, सीसीटीवी, प्रकाश, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था की जानकारी ली. पूजा समितियों को फायर फाइटिंग सिस्टम और पर्याप्त अग्निशमन उपकरण रखने के निर्देश दिए गए. आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी के लिए इमरजेंसी एग्जिट को हर समय अवरोधमुक्त रखने को कहा गया.

 

महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश-निकास की व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की तैनाती और महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

 

विद्युत व्यवस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने और खुले या असुरक्षित तारों को तत्काल व्यवस्थित करने को कहा गया. पंडाल और आसपास पर्याप्त रोशनी और सीसीटीवी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया.

 

प्रशासन ने पूजा समितियों को पुलिस और प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल देने को कहा. यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय पर भी जोर दिया गया.

 

प्रशासन ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. पूजा के दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही