Search

 
 
 

Ranchi News : मोहर्रम को लेकर लोअर बाजार थाना प्रभारी ने कर्बला चौक का किया निरीक्षण

राजधानी रांची में मोहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है. इसी कड़ी में लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह ने कर्बला चौक का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों, कमेटी के सदस्यों और आयोजकों से बातचीत कर तैयारियों का जायजा लिया.
 

Ranchi :   राजधानी रांची में मोहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है. इसी कड़ी में लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह ने कर्बला चौक का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों, कमेटी के सदस्यों और आयोजकों से बातचीत कर तैयारियों का जायजा लिया.

 

थाना प्रभारी ने कहा कि मोहर्रम आस्था और त्याग का प्रतीक है और इसे शांति, सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए. उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मोहर्रम मनाने की अपील की.

 

लव कुमार सिंह ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं करने की अपील की.  बता दें कि मोहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूसों, ताजिया और अखाड़ों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही