Search

 
 
 

Ranchi News : NEET री-एग्जाम को लेकर प्रशासन मुस्तैद, सिटी एसपी ने सेंटरों का किया निरीक्षण

सीटी एसपी पारस राणा ने बताया कि एग्जाम सेंटरों पर जैमर की व्यवस्था की गई है. उन्होंने लोगों से ऑनलाइन कैफे व इंटरनेट पर फेक न्यूज से बचने की अपील की है. केंद्र सरकार न ऑनलाइन एप टेलीग्राम को फिलहाल बंद कर दिया है.
 
परीक्षा सेंटर पर भीड़.

Ranchi : नीट (NEET) री-एग्जाम का आयोजन 21 जून को देश भर में किया जा रहा. राजधानी रांची में जितने भी एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं वहां प्रशासन लगातार निगरानी रख रहा है. सिटी एसपी पारस राणा और उनकी टीम सभी एग्जाम सेंटर का निरीक्षण कर रही है. रांची में 21 सेंटर बनाये गये हैं. इनमें मारवाड़ी कॉलेज, डोरंडा कॉलेज, निर्मला कॉलेज, गोस्सनर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय व साथ अन्य कॉलेज शामिल हैं.

 

सीटी एसपी पारस राणा ने बताया कि एग्जाम सेंटरों पर जैमर की व्यवस्था की गई है. उन्होंने लोगों से ऑनलाइन कैफे व इंटरनेट पर फेक न्यूज से बचने की अपील की है. केंद्र सरकार न ऑनलाइन एप टेलीग्राम को फिलहाल बंद कर दिया है. ऐसी खबरें सामने आई थीं कि टेलीग्राम से क्वेश्चन पेपर लीक होने की संभावना है. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड  व हवाई अड्डा के साथ होटलों में आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जा रही है. एग्जाम सेंटरों के अंदर और बाहर सैकड़ो की संख्या में पुलिस-प्रशासन के लोग मुस्तैद हैं.

 


देश में पहली बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए युद्ध स्तर के इंतजाम किए गए हैं. भारतीय वायु सेना के विमानों ने कड़ी सुरक्षा के बीच नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के प्रश्न-पत्रों को 18 क्षेत्रीय केंद्रों तक पहुंचाने के लिए चार दिन में 200 से अधिक उड़ानें भरी हैं. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही