Search

 
 
 

Ranchi News : शहीद अलबर्ट एक्का के बेटे को कृषि मंत्री ने सौंपी ट्रैक्टर की चाबी

Ranchi News : मुख्यमंत्री के निर्देश पर उपलब्ध कराए गए ट्रैक्टर को संबंधित एजेंसी द्वारा वापस लिए जाने की जानकारी मिलने पर मंत्री ने विभागीय अधिकारियों और एजेंसी के प्रतिनिधियों को बुलाकर मामले की जानकारी ली और एजेंसी को शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया.
 
कृषि मंत्री ने सौंपी ट्रैक्टर की चाभी

Ranchi News : शहीद लांस नायक अलबर्ट एक्का के बेटे विंसेंट एक्का को कृषि कार्य के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर उपलब्ध कराए गए ट्रैक्टर को वापस लिए जाने की खबर का संज्ञान लेते हुए कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विंसेंट एक्का को ट्रैक्टर की चाबी फिर सौंप दी. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर उपलब्ध कराए गए ट्रैक्टर को संबंधित एजेंसी द्वारा वापस लिए जाने की जानकारी मिलने पर मंत्री ने विभागीय अधिकारियों और एजेंसी के प्रतिनिधियों को बुलाकर मामले की जानकारी ली और एजेंसी को शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया.

 

मंत्री ने कहा कि शहीद अलबर्ट एक्का के परिवार के सम्मान और उनके अधिकारों से जुड़े किसी भी मामले में विभाग पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्य करेगा. उन्होंने कहा कि अखबार के माध्यम से जैसे ही उन्हें मामले की जानकारी मिली, उन्होंने संबंधित अधिकारियों और एजेंसी के प्रतिनिधियों को बुलाकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली.

 

शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि विभाग को समुचित रूप से जानकारी दिए बिना एजेंसी द्वारा ट्रैक्टर वापस ले जाना उचित प्रक्रिया नहीं थी. उन्होंने संबंधित एजेंसी को शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है.

 

उन्होंने बताया कि विंसेंट एक्का को मुख्यमंत्री के निर्देश पर कृषि कार्य के लिए सरकार की ओर से ट्रैक्टर उपलब्ध कराया गया था. उन्होंने कहा कि पूरे मामले में विभागीय नियमों और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप मामले का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि शहीद परिवार को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

 

इस दौरान विंसेंट एक्का ने अधिकारियों के व्यवहार को लेकर अपनी आपत्ति मंत्री के समक्ष रखी और उचित कार्रवाई की मांग की. मंत्री ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहीद परिवारों से जुड़े मामलों में सम्मान, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्य किया जाए.

 

कृषि मंत्री ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता शहीद लांस नायक अलबर्ट एक्का केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं. उनके शौर्य और बलिदान को पूरा देश नमन करता है. उनके परिवार के सम्मान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है. सरकार शहीद परिवारों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है.

 

कार्यक्रम में गुमला जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा, चैनपुर प्रमुख प्रमोद खलखो, गुमला जिला कांग्रेस महासचिव अलबर्ट तिग्गा और पंचायत समिति सदस्य सुनीता एक्का उपस्थित थीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही