Ranchi : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की एक बैठक आज प्रधान कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो और वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव ने संयुक्त रूप से की.
बैठक में आगामी स्थापना दिवस सह आक्रोश मार्च कार्यक्रम की तैयारियों, रूपरेखा और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. संगठन ने निर्णय लिया कि इस कार्यक्रम को व्यापक और ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा.
बैठक में कहा गया कि कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा. साथ ही राज्य की शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, छात्र हितों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा.
संगठन की रांची जिला, विश्वविद्यालय और महाविद्यालय इकाइयों को कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया.
आजसू नेताओं ने कहा कि स्थापना दिवस संगठन के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और जनसेवा की भावना को याद करने का अवसर है, वहीं आक्रोश मार्च के जरिए जनता और छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा.
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, प्रदेश सचिव राजेश सिंह, प्रशांत महतो, अंजू तिर्की, अनुष्का सिन्हा, जिला अध्यक्ष राजकिशोर महतो, महानगर अध्यक्ष अमन साहू सहित रवि रोशन, नितेश, राहुल, अब्दुल खान, अमित, निशांत, राज, हर्ष, मनीषा, विकास समेत कई छात्र नेता उपस्थित रहे. सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment