Search

 
 
 

Ranchi News : खादगढ़ा बस स्टैंड के सामने 5.5 डिसमिल जमीन पर कब्जा का आरोप, पीड़िता ने DC-SP से की शिकायत

खादगढ़ा बस स्टैंड के सामने स्थित करीब 5.5 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप है. इस संबंध में प्यारी तिर्की और रोज तिर्की ने उपायुक्त (डीसी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.
 

Ranchi :   खादगढ़ा बस स्टैंड के सामने स्थित करीब 5.5 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप है. इस संबंध में प्यारी तिर्की और रोज तिर्की ने उपायुक्त (डीसी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.

 

पीड़िताओं ने बताया कि जमीन उनके परिवार ने वर्ष 1974 में खरीदी थी. वर्ष 1978 में जमीन का म्यूटेशन भी हो चुका है और वर्तमान में नियमित रूप से लगान जमा किया जा रहा है. इसके बावजूद कुछ लोग जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य करा रहे हैं.

 

Uploaded Image

 

शिकायत के अनुसार, जमीन से जुड़ा मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है और इसकी सुनवाई न्यायिक दंडाधिकारी कंचन कुमारी की अदालत में चल रही है. इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया है. पीड़िताओं का कहना है कि न्यायालय में मामला लंबित रहने के दौरान किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए.

 

प्यारी और रोज तिर्की ने आरोप लगाया है कि आसमाजिक तत्व अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल कर जमीन पर कब्जा कराने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने और जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. पीड़िताओं ने यह भी बताया कि मूल जमीन मालिक और उनके पुत्र का निधन हो चुका है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही