- एडमिट करने के बजाय एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल घुमाने का आरोप
Ranchi News : रांची में शुक्रवार को अभ्यर्थियों द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यकम के दौरान अभ्यर्थियों और झामुमो कार्यकर्ताओं का आमना-सामना हो गया था. इसके बाद मौके पर प्रशासन की ओर से लाठीचार्ज किया गया था. इसमें कई लोगों को चोट भी लगी थी.
इसी मामले को लेकर अभ्यर्थियों के समर्थन में आईं सोशल एक्टिविस्ट अमीषा प्रसाद को महिला पुलिस ने कचहरी चौक स्थित उनके कमरे से डिटेन कर लिया है. अमीषा प्रसाद को डिटेन किए जाने के बाद महिला थाना में रखा गया है. उस दौरान मेयर रोशनी खलखो भी थाना में मौजूद थीं.
कोतवाली थाना में 3 घंटे बैठने के बाद अमीषा की तबियत अचानक बिगड़ गई. FIR बाद अमीषा को इलाज के लिए एंबुलेंस से रिम्स की ओर ले गए मगर रिम्स में एडमिट न कर रिम्स के दरवाजे से गाड़ी घुमा लिया गया. इसके बाद अमीषा को लेकर हेल्थ पॉइट पहुंचे. वहां भी एडमिट न कराकर घुमाते रहे और अंत में सदर अस्पताल में अमीषा को भर्ती कराया गया.
इस दौरान मेयर रोशनी खलखो एंबुलेंस के पीछे-पीछे थीं. उनका आरोप है कि एडमिट न कराकर बस घुमाया जा रहा था. उन्होंने सदर अस्पताल पहुंच अमीषा से मुलाकात की. इसके बाद हंगामा भी हुआ. मुलाकात के दौरान अमीषा की तबीयत काफी खराब थी और वह रोने लगी. मेयर रोशनी खलखो ने सदर अस्पताल में प्रबंधक पर भी बरसी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

