Search

 
 
 

Ranchi News : अमृत हॉस्पिटल पर फर्जी जांच रिपोर्ट के आधार पर इलाज करने का आरोप

Ranchi News : सदर अस्पताल प्रबंधन ने बेहतर इलाज के लिए देवानंद को रिम्स रेफर कर दिया था. इसके बाद परिजनों ने बेहतर चिकित्सा की उम्मीद में मरीज को तिलता स्थित अमृत हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां मरीज का इलाज चल रहा था. मरीज के परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने प्रबंधन से जांच रिपोर्ट मांगी तो शुरू में इनकार किया गया था.
 
मरीज के परिजन

Ranchi News : रांची के तिलता स्थित अमृत हॉस्पिटल प्रबंधन पर मरीज के परिजनों ने गलत जांच रिपोर्ट के आधार पर उपचार करने का आरोप लगाया है. मरीज के परिजनों का कहना है कि देवानंद गिरी को हल्की बुखार की शिकायत होने पर 7 नवंबर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका सीबीसी जांच किया गया था उसमें मरीज को कोई गंभीर समस्या नहीं बताई गई थी.

 

इसे भी पढ़ें...

 

सदर अस्पताल प्रबंधन ने बेहतर इलाज के लिए देवानंद को रिम्स रेफर कर दिया था. इसके बाद परिजनों ने बेहतर चिकित्सा की उम्मीद में मरीज को तिलता स्थित अमृत हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां मरीज का इलाज चल रहा था. मरीज के परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने प्रबंधन से जांच रिपोर्ट मांगी तो शुरू में इनकार किया गया था.

 

परिजनों ने पहले ही अपने मोबाइल से जांच रिपोर्ट की फोटो खींच ली थी, जिसमें मरीज की प्लेटलेट की मात्रा 1.47 CUMM बताई गई थी. लेकिन, जब परिजनों ने मूल जांच रिपोर्ट मांगने के लिए विरोध किया, तो अस्पताल प्रबंधन की ओर से दी गई रिपोर्ट में प्लेटलेट की मात्रा 0.95 दर्ज थी. दोनों रिपोर्टों में अंतर देखकर परिजनों को अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर संदेह हुआ और उन्होंने इसका विरोध किया. इसके बाद अस्पताल प्रबंधन से इलाज में खर्च हुए 25,000 वापस करने की बात कही. 

 

अमृत अस्पताल ने मामले पर अपना पक्ष रखा

अमृत अस्पताल के डॉक्टर अविनाश ने पूरे मामले पर अस्पताल प्रबंधन का पक्ष रखते हुए कहा कि मरीज द्वारा जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं. वह बेबुनियाद है झूठे हैं. अस्पताल प्रबंधन को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मरीज की स्थिति को देखते हुए इलाज में जो पैसे खर्च हुए हैं उसे वापस करने की बात कही है. 


मरीज मूल रूप से पलामू का रहने वाला है जिसका नाम देवानंद गिरी है देवानंद गिरी अपने भाई सत्यानंद गिरी और पिता के साथ इलाज कराने अमृत अस्पताल पहुंचा था. मैरिज देवानंद गिरी रांची के डीटीओ मैं कार्यरत है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही