Search

 
 
 

Ranchi News : रांची में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर पुलिस का कड़ा पहरा

Ranchi News: शहर में आने-जाने वाले वाहनों को रोककर जांच की जा रही है. वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है. पुलिस संदिग्ध वाहनों और लोगों पर विशेष नजर रख रही है.
 
वाहनों की जांच करती पुलिस की टीम.

Ranchi News : राजधानी रांची में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान तेज कर दिया है. शहर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की टीमें सघन वाहन जांच अभियान चला रही हैं.

 

इसे भी पढ़ें

 

शहर में आने-जाने वाले वाहनों को रोककर जांच की जा रही है. वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है. पुलिस संदिग्ध वाहनों और लोगों पर विशेष नजर रख रही है.


अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने और उनकी घेराबंदी के लिए रांची के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर पुलिस का कड़ा पहरा है. जिले की सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है.


धुर्वा थाना क्षेत्र के सिठियो टीओपी सीमा पर पुलिस टीम ने वाहनों की चेकिंग की. मौके पर हटिया डीएसपी नीरज कुमार व धुर्वा थाना प्रभारी भी मौजूद रहे और वाहन जांच अभियान की निगरानी की.


पुलिस का कहना है कि अपराध की रोकथाम और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस तरह के जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही