Search

 
 
 

Ranchi News : DSPMU में स्नातक में नामांकन के लिए 1 जुलाई तक भर सकेंगे आवेदन

DSPMU, रांची ने शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस संबंध में विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय ने अधिसूचना जारी की है.
 

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची ने शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस संबंध में विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय ने अधिसूचना जारी की है.


अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थी चांसलर पोर्टल (https://jharkhanduniversities.nic.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई शाम 5 बजे है.

 

विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम मेरिट सूची 6 जुलाई 2026 को प्रकाशित की जाएगी. वहीं विभागों को 4 जुलाई तक आईटी इंचार्ज द्वारा मेरिट सूची उपलब्ध करा दी जाएगी.

 

महत्वपूर्ण निर्देश

...निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.

...दस्तावेज सत्यापन के लिए अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी.

...ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित समय के भीतर प्रवेश शुल्क जमा करने के बाद ही नामांकन की पुष्टि होगी.

...आवेदन जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की प्रति सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है.

...विभागों में CUET के माध्यम से प्रवेश कुल सीटों के 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा.

...CUET श्रेणी में पर्याप्त अभ्यर्थी नहीं मिलने पर बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा.

...आरक्षण रोस्टर का पालन अनिवार्य होगा.

...नामांकन प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी.

...नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं 3 अगस्त से प्रारंभ होंगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही