Search

 
 
 

Ranchi News: आठ साल से अटकी 141 कनीय अभियंताओं की नियुक्ति, राज्यपाल सचिवालय ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

Ranchi News: नगर विकास एवं आवास विभाग ने वर्ष 2018 में झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (जुडको) में संविदा पर 141 कनीय अभियंताओं की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे. कनीय अभियंताओं की नियुक्ति आठ साल से अधिक समय से अटकी है. अभ्यर्थी की शिकायत पर राज्यपाल सचिवालय ने 17 नवंबर को राज्य सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मामले में समुचित कार्रवाई करने को कहा है.
 

Ranchi News: झारखंड के नगर विकास एवं आवास विभाग में कनीय अभियंताओं की नियुक्ति आठ साल से अधिक समय से अटकी है. अब यह मामला राज्यपाल सचिवालय तक पहुंच गया है. अभ्यर्थी की शिकायत पर राज्यपाल सचिवालय ने 17 नवंबर को राज्य सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मामले में समुचित कार्रवाई करने को कहा है. अभ्यर्थी संजय कुमार ने राज्यपाल संतोष गंगवार के समक्ष नियुक्ति में हो रही देरी की शिकायत की थी.

 

इसे भी पढ़ें:

 

141 पदों के लिए 2018 में मांगे गए थे आवेदन

नगर विकास एवं आवास विभाग ने वर्ष 2018 में झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (जुडको) में संविदा पर 141 कनीय अभियंताओं की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे. इनमें सिविल के 93, विद्युत के 23 और मैकेनिकल के 25 पद शामिल थे. अभ्यर्थियों से आवेदन के लिए 2,000 रुपये शुल्क भी लिया गया था.

 

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक नियुक्ति में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है. अभ्यर्थी इससे पहले भी विभागीय कार्यालय और मुख्यमंत्री सचिवालय में आवेदन देकर अपनी शिकायत रख चुके हैं. इसके बावजूद मामला लंबित है. अब राज्यपाल सचिवालय के हस्तक्षेप के बाद अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही