Ranchi News : रांची के कांटाटोली चौक पर पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया.
अभियान के दौरान यातायात पुलिस के पदाधिकारियों और कर्मियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, यातायात संकेतों और सड़क चिह्नों का पालन करने और निर्धारित दिशा में वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया.
साथ ही, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की भी अपील की गई.यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें और सड़क सुरक्षा को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.
पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों के पालन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है.

