Search

 
 
 

Ranchi News :  एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप, झारखंड के खिलाड़ियों  ने जिता चार पदक

Ranchi News : प्रतियोगिता के अंडर-10 बालक वर्ग में रक्षित झा ने शानदार शुरुआत की. उन्होंने पारंपरिक व कलात्मक एकल योगासन स्पर्धा में अपना बेहतरीन खेल दिखाते हुए कांस्य पदक जीता. वहीं बालिकाओं के अंडर-14 वर्ग में अनाभ्या आयशा ने भी असाधारण योग मुद्राओं के बल पर कांस्य पदक हासिल किया.
 
एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप

Ranchi News : झारखंड के योग खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है. अंतरराष्ट्रीय एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप-2026 में राज्य के होनहार खिलाड़ियों ने कुल चार पदकों पर कब्जा जमाया है. वर्ल्ड फेडरेशन फॉर योगासन स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित इस स्पर्धा में झारखंड को दो रजत और दो कांस्य पदक मिले हैं.

 

 

प्रतियोगिता के अंडर-10 बालक वर्ग में रक्षित झा ने शानदार शुरुआत की. उन्होंने पारंपरिक व कलात्मक एकल योगासन स्पर्धा में अपना बेहतरीन खेल दिखाते हुए कांस्य पदक जीता. वहीं बालिकाओं के अंडर-14 वर्ग में अनाभ्या आयशा ने भी असाधारण योग मुद्राओं के बल पर कांस्य पदक हासिल किया.

 

इसके अलावा, अंडर-17 बालिका वर्ग में नंदिनी रॉय ने भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और रजत पदक अपने नाम किया. युवाओं के साथ-साथ अनुभवी वर्ग में भी राज्य का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. 40 से 50 वर्ष आयु वर्ग की महिला श्रेणी में स्मिकी सरकार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर राज्य को चौथा पदक दिलाया.

 

खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन (डब्ल्यूएफएफ) के अध्यक्ष अंशु सरकार ने बहुत खुशी जाहिर की है. उन्होंने सभी पदक विजेताओं की कड़ी मेहनत और खेल भावना को सराहते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए निरंतर अभ्यास जारी रखने के लिए प्रेरित किया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही